
कुल्लू । हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) में भयानक सड़क हादसा (road accident) हुआ है. कुल्लू में शैंशर से सैंज की तरफ आ रही निजी बस जंगला गांव के पास सड़क से नीचे गिरी. इस हादसे में बच्चों सहित 16 लोगों के मरने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक बस में 35 से 40 लोग सवार थे. हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ. हादसे वाली जगह पर राहत एवं बचाव का काम जारी है.
जानकारी के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य के दौरान छह शवों और तीन घायलों को निकाला गया है. प्रशासन के मुताबिक बस के नीचे काफी लोगों के दबे होने की संभावना है. हादसा जिस जगह हुआ वह बेहद दुर्गम इलाका है. बस बेहद गरही खायी में गिरी है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं. जिलाधिकारी के मुताबिक जब तक राहच बचाव कार्य पूरा नहीं हो जाता तब कर मृतकों की संख्या को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved