img-fluid

Sri vs Aus: रोमांचक स्थिति में पहुंचा दूसरा टेस्ट, श्रीलंका मजबूत स्थिति में

July 11, 2022

कोलंबो। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया (Sri Lanka and Australia) के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट (second test) रोमांचक (exciting) स्थिति में पहुंच गया है। श्रीलंका की टीम ने बेहतरीन जज्बा दिखाते हुए 67 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका (Sri Lanka) ने पहली पारी में 431/6 का स्कोर बना लिया है। श्रीलंका के लिए दिनेश चंदीमल (Dinesh Chandimal) (118*) और रमेश मेंडिस (7*) क्रीज पर बने हुए हैं।


दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 184/2 का स्कोर बनाने वाली श्रीलंका ने तीसरे दिन की शुरुआत में केवल चार रन जोड़ने के बाद तीसरा विकेट गंवा दिया। कुशल मेंडिस अपने एक स्कोर में एक रन जोड़ने के बाद 85 के स्कोर पर आउट हुए। इससे पहले कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने दूसरे दिन 86 रनों की पारी खेली थी। इन दोनों की पारियों से ही श्रीलंका ने मजबूत जवाब की शुरुआत की थी।

दिन की शुरुआत में ही बड़ा विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका के लिए दिनेश चंदीमल और एंजेलो मैथ्यूज ने पारी को संभालने का काम किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। इस दौरान मैथ्यूज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मैथ्यूज ने 117 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके शामिल थे। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 38वां अर्धशतक था।

मैथ्यूज का विकेट गिरने के बाद चंदीमल ने डेब्यू टेस्ट खेल रहे कमिंडु मेंडिस के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई। 23 साल के मेंडिस ने 137 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली। कमिंडु का विकेट गिरने के सात रन बाद ही निरोशन डिकवेला भी आउट हुए। डिकवेला ने केवल पांच रनों का योगदान दिया।

Share:

  • नोवाक जोकोविच बने Wimbledon 2022 के विजेता, अपने नाम किया 21वां ग्रैड स्लैम खिताब

    Mon Jul 11 , 2022
    लंदन। सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी (Serbian tennis player) नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब (Record 21st Grand Slam title) जीत लिया है। उन्होंने निक किर्गियोस को विंबलडन (Wimbledon 2022) फाइनल में हराते हुए यह खिताब जीता है। किर्गियोस के खिलाफ 4-6, 6-3, 6-4, 7-6(3) से जीत हासिल करते हुए जोकोविच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved