img-fluid

धूप की वजह से पुरुषों में बढ़ने लगता है ‘हंगर हार्मोन’, स्टडी में हुआ खुलासा

May 15, 2026

नई दिल्‍ली । अधिकतर लोगों को धूप (sunshine) में चलना पसंद नहीं होता. कई लोग मानते हैं कि धूप में बाहर निकलने से स्किन (Skin) खराब हो जाती है. आपने कई बार यह भी सुना होगा कि विटामिन डी (vitamin D) की कमी को पूरा करने के लिए धूप लेनी चाहिए. एक हालिया स्टडी में सूरज की किरणों (sun rays) और भूख को लेकर हैरानी वाली बात सामने आई है. स्टडी में दावा किया गया है कि पुरुषों में धूप की वजह से ‘हंगर हार्मोन’ का लेवल बढ़ जाता है और उन्हें भूख लगने लगती है. इसके अलावा धूप से कई बीमारियों से बचाव करने में भी मदद मिलती है. इस स्टडी में कई चौंकाने वाली बात सामने आई हैं. इस बारे में जान लेते हैं.


  • एक रिपोर्ट के मुताबिक एक हालिया स्टडी में पता चला है कि धूप के कारण पुरुषों की भूख बढ़ जाती है और वे ज्यादा खाना खाते हैं. जबकि महिलाओं के मामले में ऐसा कुछ नहीं देखा गया. स्टडी में कहा गया है कि सूर्य से आने वाली कुछ अदृश्य अल्ट्रावायलेट किरणें पुरुषों के हंगर हार्मोन ‘घ्रेलिन’ के लेवल को बढ़ा देती हैं और इसका असर उनकी भूख पर देखने को मिलता है. घ्रेलिन हार्मोन फैट स्टोरेज को बढ़ावा देता है. इसके अलावा शरीर की एनर्जी रेगुलेट करता है, नर्व एक्टिविटी कम करता है और मसल्स वेस्टेज से सुरक्षा प्रदान करता है.

    कई बीमारियों का खतरा होता है कम
    स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि सूरज की किरणों से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है. ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है और मूड को बेहतर बनाने वाला एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है. जैसा कि सभी जानते हैं कि सूरज से विटामिन डी मिलती है, जिससे शरीर को कई मायनों में फायदा होता है. ऐसे में जो लोग महीनों तक धूप में नहीं निकलते, उन्हें कुछ देर तक धूप में निकलना चाहिए. इससे वे फिजिकली और मेंटली ज्यादा फिट रहेंगे और कई बीमारियों से दूर रहेंगे.

    स्किन को हो सकता है नुकसान
    हालिया स्टडी में यह भी कहा गया है कि सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से स्किन को कई नुकसान हो सकते हैं. इन किरणों से स्किन कैंसर, प्रीमेच्योर एजिंग, एक्टनिक केराटॉसिस और कैटरेक्ट समेत कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. धूप का ह्यूमन हेल्थ पर होने वाला प्रभाव काफी कॉम्प्लेक्स है.

    Share:

  • बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी, जानें इंदौर में नई कीमतें

    Fri May 15 , 2026
    नई दिल्ली. ईरान (Iran) और अमेरिका (US) के बीच चल रही जंग का असर अब सीधे-सीधे भारत (India) पर पड़ता नजर आ रहा है. सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हो गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved