img-fluid

बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी, जानें इंदौर में नई कीमतें

May 15, 2026

नई दिल्ली. ईरान (Iran) और अमेरिका (US) के बीच चल रही जंग का असर अब सीधे-सीधे भारत (India) पर पड़ता नजर आ रहा है. सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हो गई है.

दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल की कीमत अब 99.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की थी. उन्होंने वर्क फ्रॉम करने और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था. तभी से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.


  • इंदौर में भी बढ़ी हैं कीमतें
    वहीं, इस बढ़ोतरी का असर इंदौर में भी देखने को मिला है। इंदौर में पहले पेट्रोल की कीमत 106.58 रुपए प्रति लीटर था। बढ़ोतरी के बाद वहां 109.58 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल हो गया है. डीजल अभी 91.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था. अब इंदौर में डीजल 94.97 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.

    भोपाल में 109 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया पेट्रोल
    दरअसल, बढ़ी हुईं कीमतें आज से लागू हो गई हैं. अभी भोपाल में पेट्रोल 106.68 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा था. वहीं, कुछ इलाकों में चीन-चार पैसों का अंतर भी आ सकता है. 15 मई की सुबह से बढ़ोतरी के बाद भोपाल में पेट्रोल की कीमतें 109.08 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. अगर डीजल की बात करें तो डीजल की कीमत अभी 91.87 पैसे था। अब डीजल की कीमत भोपाल में 94.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

    कहां कितना महंगा हुआ पेट्रोल?
    पेट्रोल और डीजल के नए दाम शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गए हैं. जहां दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, तो कोलकाता में ये 108.74 रुपये (3.29 रुपये महंगा), मुंबई में 106.68 रुपये (3.14 रुपए महंगा) और चेन्नई में 103.67 रुपये (2.83 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

    डीजल के दाम भी बढ़े
    महानगरों में ईंधन की कीमतों में करीब 2.80 रुपये से लेकर 3.30 रुपये तक का इजाफा देखा गया है. दिल्ली में अब डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं, कोलकाता में इसके दाम 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले दिलीप घोष
    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने एएनआई से कहा, ‘पिछले 3 साल से दुनिया में जंग चल रही है. इसकी वजह से दूसरे देशों में कई तरह के संकट पैदा हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने हमारा कुछ नहीं बिगड़ने दिया. सिर्फ गैस के दाम बढ़े हैं. कम से कम दाम तो कम से कम बढ़ाए हैं.’

    बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगी पाबंदियों की वजह से कच्चे तेल के आयात-निर्यात पर भारी असर हुआ है. ऐसे में जगह-जगह तेल की किल्लत होने के संकेत हैं. इसी के मद्देनजर सरकार लगातार तेल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करने की सलाह दे रही है.

    Share:

  • ट्रंप का बाइडन पर तीखा वार, बोले- 4 साल में अमेरिका को पहुंचा भारी नुकसान, शी जिनपिंग की टिप्पणी सही

    Fri May 15 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President Xi Jinping) के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें अमेरिका को “ढलता हुआ देश” बताया गया था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved