img-fluid

Sariya Price: घर बनाने का यह है सही समय, सरिये के दाम में आई भारी गिरावट

July 28, 2022

नई दिल्ली । बरसात का मौसम (rainy season) शुरू होने के साथ ही देश में सरिया की कीमतों में गिरावट दर्ज गई है। बताया जा रहा है कि इसका कारण मानसून (monsoon) के समय में देश में निर्माण कार्यों का धीमा पड़ना है। बारिश के कारण निर्माण कार्य (Construction work) थमने से निर्माण सामग्रियों की मांग भी घट गई। इससे उनके भाव टूटने लगे हैं।



  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कारीब डेढ़ महीने के बाद सरिया के भाव में गिरावट (fall) दर्ज की गई है। हालांकि बारिश के कारण देश के कई इलाकों में लोग सरिया के दाम गिरने का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। बाजार के जानकारों के अनुसार पिछले दो हफ्तों में बाजार में सरिया की कीमतों में 4500 रुपये प्रति टन तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    आपको बता दें कि देश में सरिये के भाव अप्रैल महीने में उच्चतम स्तर पर पहुंए गए थे। हालांकि जून महीने में सरिया और सीमेंट की कीमतों में नरमी आने लगी थी। मॉनसून से ठीक पहले निर्माण समग्रियों की कीमत फिर बढ़ गई थी। अब देश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो जाने से सरिया की कीमतें फिर नीचे आ गई है।

    Share:

  • लड़की को घर से खींचकर लाए बाहर, जबरदस्ती भर दिया मांग में सिंदूर

    Thu Jul 28 , 2022
    नोएडा: नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर चार लोगों ने 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. बच्ची की […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved