img-fluid

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है चॉकलेट, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ मिलते हैं ये फायदे

May 15, 2026

नई दिल्‍ली। अक्सर कई लोग इस बात से भ्रमित रहते हैं कि चॉकलेट (chocolate) फायदेमंद होता है या नुकसानदेह? कई लोग चॉकलेट को हेल्दी मानते हैं. वहीं, कुछ लोग चॉकलेट को अनहेल्दी (unhealthy) मानते हैं. कई रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि डार्क चॉकलेट (dark chocolate) का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया सकता है. आइए जानते हैं डार्क चॉकलेट से कैसे कम हो सकता है ब्लड प्रेशर?

क्या कहती है रिसर्च



  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) में हुए अध्ययन के मुताबिक, डार्क चॉकलेट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. इस रिसर्च में करीब 1106 लोगों को शामिल किया गया था. इसमें देखा गया कि जो लोग डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं, उनमें ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है. वहीं, इससे हार्ट हेल्थ को भी सुरक्षित रखा जा सकता है. अन्य स्टडी के मुताबिक, डार्क चॉकलेट डाइट नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ब्लड प्रेशर लेवल को गिराता है.

    कुछ अन्य फायदे?
    डार्क चॉकलेट के सेवन से कॉलेस्ट्रॉल (cholesterol) के स्तर को कम किया जा सकता है. खासतौर पर इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है. वहीं, गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहतर हो सकता है.

    स्ट्रेस लेवल को घटाने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करें. यह ब्रेन में ब्लड फ्लो को बेहतर कर सकता है. साथ ही मेमोरी पावर बूस्ट करने में असरदार है.

    भूख को कंट्रोल करने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है. यह भूख को कम करके आपके वजन को भी कम करने में प्रभावी है.

    प्रेग्नेंसी में भी डार्क चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है. यह गर्भवती महिलाओं के लिए हेल्दी होता है.

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

    Share:

  • हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए 7 हेल्दी फूड, डाइट में जरूर करें शामिल

    Fri May 15 , 2026
    नई दिल्‍ली। शरीर में हेल्दी कोशिकाओं(healthy cells) के बनने के लिए कोलेस्ट्रॉल(Control Cholesterol) जरूरी है. हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल कई पुरानी बीमारियों का कारण बन सकता है. अगर किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो उन्हें पुरानी कोरोनरी हार्ट डिजीज संबंधी बीमारियां(related diseases) होने का अधिक खतरा होता है. हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol) को मैनेज करने में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved