img-fluid

दिल्‍ली में होगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट, IMC 2022 का ऐलान

July 29, 2022

नई दिल्ली । दक्षिण एशिया (South Asia) के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 की तारीख की घोषणा हो गई है। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में 29 दिसंबर से एक अक्टूबर तक किया जाएगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (Electronics and Information Technology) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। 2022 के इस इंवेंट का थीम न्यू डिजिटल यूनिवर्स रखा गया है, जो विकसित डिजिटल भारत (Digital India) के लिए स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर काम करेगा।


दरअसल, इंडिया मोबाइल कांग्रेस में भारत के मैन्यूफेक्चरिंग और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट (technology product) के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दिया जाता है। भारत मे पहली बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन साल 2017 में किया गया था। अब दो साल बाद इस इवेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा। दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) मिलकर आईएमसी-2022 के छठे संस्करण का अनावरण करेंगे। इस इवेंट में एक बार फिर नए टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।

आईएमसी 2022 में 70 हजार से ज्यादा लोग उपस्थित होने वालें हैं, जिनमें 7 हजार CXO-लेवल के प्रतिभागी, 300 स्पीकर, और 350 से ज्यादा विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस इवेंट में देश का सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल डॉ एसपी कोचर ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र डिजिटल संचार की रीढ़ के रूप में एक नई तकनीकी क्रांति का अनुभव कर रहा है। इस क्रांति में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में विकास करने के लिए नई टेक्नोलॉजिकल प्रोडक्ट और 5G का विकास हो रहा है। इससे देश में भविष्य के विकास की अनंत संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मैं सभी प्रतिभागियों का तहे दिल से स्वागत करता हूं। यह इवेंट सभी प्रतिभागियों और इवेंट में आने वाले लोगों के लिए उपयोगी और फायदेमंद होने वाली है।

आईएमसी 2022 में ये होगा खास
आईएमसी 2022 में क्वाड देश की टेलीकॉम मिनिस्ट्रियल समिट, 5जी के विस्तार, आत्मानिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, लघु उद्योगों की शक्ति को बढ़ाना, 5जी से 6जी का रोडमैप, इंडिया ग्लोबल कनेक्ट बायर-सेलर्स मीट, ग्लोबल सीईओ कॉन्क्लेव, ग्लोबल सिस्को (CISCO) कॉन्क्लेव, ट्राई (TRAI) ग्लोबल रेगुलेटरी कॉन्फ्रेंस, 5G टेस्टिंग, आत्मा निर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल जैसे विषयों पर विशेष चर्चा के बाद एक आईएमसी अवार्ड समारोह भी होगा।

Share:

  • बीते 24 घंटों में 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, संक्रमण दर 5.12 फीसदी

    Fri Jul 29 , 2022
    नई दिल्ली। देश में 20,409 नए कोविड सामने आए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में 2,335 की कमी आई है और ये घटकर 1,43,988 रह गए हैं। बीते 24 घंटों में 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved