img-fluid

Zomato के नाम में हो सकता है बदलाव, जानिए क्या होगा नया नाम

August 02, 2022

नई दिल्ली। इंडियन स्टार्टअप जोमैटो लिमिटेड (Zomato Limited) में काफी कुछ बदलाव होने जा रहा है। फूड डिलिवरी कंपनी (Food Delivery Company) अब अपना नाम बदलने पर विचार कर कर रही है। जोमैटो का मैनजमेंट (Zomato Management) एक पैरेंट कंपनी बना सकता है। साथ ही हर कंपनी को संभालने के लिए अलग-अलग सीईओ (CEO) भी रखे जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबकि, जोमैटो अपने प्रमुख कारोबार के नेतृत्व के लिए चार सीईओ की नियुक्ति कर रहा है। बता दें कि पिछले साल 2021 में जोमैटो का आईपीओ आया था। कंपनी ने हाल ही में क्विक डिलिवरी कंपनी ब्लिंकिट का भी अधिग्रहण किया है।

दीपिंदर गोयल पैरेंट कंपनी (Deepinder Goyal Parent Company) को री-ब्रांड करने का प्लान बना रहे हैं और जोमैटो का नाम बदलकर ‘इटरनल’ रखा जा सकता है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, जोमैटो का नया नाम ‘इटरनल लिमिटेड’ (Eternal) हो सकता है। एंट ग्रुप कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स पीटीई और गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक द्वारा सपोर्टेड कंपनी जोमैटो ने एक इंटरनल मेमो में कहा है कि वह किराना-डिलीवरी स्टार्टअप ब्लिंकिट के सौदे के बाद अब ऐसी यूनिट तैयार की जा रही हैं, जिसके लिए कम से कम चार अलग-अलग सीईओ होंगे। ये सभी यूनिट्स साथ में मिलकर काम करेंगे। बता दें कि कंपनी के पास हाइपरप्योर नाम से बिजनेस-टू-बिजनेस यूनिट भी है, जो रेस्तरां को सामग्री और रसोई की आपूर्ति प्रदान करती है।


  • Zomato के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कर्मचारियों के साथ शेयर किए एक नोट में लिखा है, “हमारे प्रत्येक कारोबार (जैसे जोमैटो, ब्लिंकिट, हाइपरप्योर और फीडिंग इंडिया) चलाने के लिए अलग-अलग चार सीईओ होंगे। सभी एक-दूसरे के साथियों के रूप में काम करेंगे, और एक होकर काम करेंगे। कारोबार को विस्तार करने के लिए एक सुपर-टीम तैयार की जाएगी।” गोयल ने कहा, “आज से, हम इस बड़े संस्थान को “Eternal” कहने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह नाम अभी इंटरनल ही रहेगा। आपको बता दें कि जोमैटो की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन खबर है कि कंपनी के भीतर नए नाम ‘इटरनल’ का इस्तेमाल शुरू हो गया है। जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा हो सकती है।

    कंपनी ने अपने इंटरनेल मेल में यह भी कहा है कि हम अपनी कंपनी का नाम Zomato Ltd. से Eternal Ltd. में बदल देंगे। साथ ही अपने स्टॉक टिकर को भी ETERNAL में बदल देंगे।”चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में जोमैटो का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस घटकर 185.7 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का घाटा 356.2 करोड़ रुपये था। वहीं, मार्च 2022 तिमाही में जोमैटो को 359.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू बढ़कर 6,430 करोड़ रुपये रही है।

    बता दें कि तिमाही नतीजों के बाद जोमैटो के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 19% तक चढ़ गए थे। हालांकि, निवेशकों के लिए आईपीओ लॉकअप अवधि समाप्त होने के बाद जुलाई में स्टॉक रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था। आज मंगलवार को जोमैटो के शेयर 20% की तेजी के साथ 55.55 रुपये पर बंद हुए।

    Share:

  • चीन की धमकी के बीच ताइवान पहुंचीं अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी

    Tue Aug 2 , 2022
    बीजिंग। चीन (China) की धमकी को बेअसर करते हुए अमेरिकी संसद की अध्‍यक्ष नैंसी पेलोसी (US Parliament Speaker Nancy Pelosi) आखिरकार ताइवान की राजधानी ताईपेई (Taipei, capital of Taiwan) पहुंच गईं। अमेरिकी नेवी और एयरफोर्स के 24 एडवांस्ड फाइटर जेट्स ने नैंसी के प्लेन को एस्कॉर्ट किया। बता दें कि अमेरिका और चीन (America and […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved