img-fluid

महिला हॉकी टीम के लिए मेडल अब भी नामुमकिन नहीं, समझें पूरा समीकरण

August 03, 2022


नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम और पुरुष हॉकी टीम आज अपने पूल मैचों में कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार हैं। कनाडा के खिलाफ भारतीय महिला टीम का बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में चौथा मैच होगा। भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। महिला टीम ने घाना (5-0) और वेल्स (3-1) के खिलाफ दमदार जीत हासिल की थी। लेकिन एक बार फिर इंग्लैंड ने उसकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पूल ए में लगातार दो मैच जीतकर अपने अभियान की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की थी। अगर इंग्लैंड के खिलाफ भारत मैच जीतने में कामयाब होता, तो टीम 9 अंकों के साथ पूल ए में शीर्ष पर पहुंच जाती और फिर इंग्लैंड और कनाडा के बीच टक्कर देखने को मिलती। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हारने के साथ ही भारत की पदक जीतने की राहें मुश्किल हो गई हैं।


कनाडा के खिलाफ आज होने वाला मुकाबला भारत को हर हाल में जीतना होगा। क्योंकि भारतीय टीम अगर ये मैच जीतती है, तो उसके 9 अंक हो जाएंगे और वह इंग्लैंड (9 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं कनाडा मेडल की रेस से बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों का लीग स्टेज में ये आखिरी मैच होगा। जबकि इंग्लैंड की टीम वेल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी।

इंग्लैंड ने पहले भी बिगाड़ा है खेल
इससे पहले इंग्लैंड ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के पदक जीतने का सपना तोड़ दिया था। इंग्लैंड की टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत को 4-3 से हराया था। गोल्ड कोस्ट में भी इंग्लैंड ही वो टीम थी, जिसने भारत को मेडल नहीं जीतने दिया था। भारत को कांस्य पदक मैच में 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था।

Share:

  • SpiceJet में 24% हिस्सेदारी खरीदेगी यह कंपनी, शेयर खरीदने की मची होड़

    Wed Aug 3 , 2022
    नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयर आज उड़ान भर रहे हैं। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 14% तक उछल गए और 50.30 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों में तेजी के पीछे एक बड़ी डील सामने आ रही है। दरअसल, ET NOW की एक खबर के मुताबिक, एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट 24 प्रतिशत हिस्सेदारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved