
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से धार जिले के कारम बांध को लेकर दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब स्थिति सुधर रही है। वैकल्पिक मार्ग से बांध के पानी की निकासी शुरू हो गई। ग्रामीणों को सुरक्षित जगह पर भेजा है। सेना निगरानी में है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पिछले दो दिन से मौके पर डटे मंत्री तुलसी सिलावट, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और अफसरों से चर्चा कर स्थिति जानी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मंत्रालय के सिचुएशन रूप में बैठकर 12 घंटे तक स्थिति पर नजर रखी। देर रात तक अफसरों को निर्देश देते रहे। शिवराज आज फिर मंत्रालय के सिचुएशन रूप में जाकर बैठ गए हैं और मौके पर उपस्थित अफसरों को निर्देशित कर रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved