
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र ने निज निवास सुदामा नगर पर भी झंडावंदन किया। खास बात यह रही कि इस क्षेत्र में झाड़ू लगाने वाली सफाईकर्मी को आमंत्रित कर उनसे झंडावंदन करवाया गया। इस सम्मान से महिला सफाईकर्मी की आंखों में खुशी के आंसू भी झलक आए और मौजूद सभी रहवासियों ने भी इसकी प्रशंसा की। वहीं निगम परिसर में ध्वजारोहण के बाद अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। सफाई दीदी का शॉल-श्रीफल के साथ सम्मान किया। झोन 8 की झेडओ परागी गोयल को अधिक राजस्व वसूली के चलते पुरस्कृत किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved