
महिदपुर। शासकीय महाविद्यालय महिदपुर में विगत दिनों उन्हेल से नागदा बच्चों को लेकर जा रहा रही तूफान गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया जिसमें दिवंगत हुए बच्चों को एनएसयूआई के कार्यकर्ता और छात्रों ने मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्र नेता विकास मेहता, जुगल पांचाल, प्रदीप ठाकुर, विद्यासागर शर्मा, श्याम राठौर, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर मकवाना, शिवराजसिंह, विकास जाट, जितेन्द्रसिंह, अंकित कुमावत, कृष्णपालसिंह, राहुल चैहान ने पुष्प और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी मीडिया प्रमुख रामेश्वर मकवाना ने दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved