img-fluid

फांसी चढ़े आतंकी याकूब मेमन की मजार बना डाली, पुलिस पहुंची तोडऩे

September 08, 2022

मुंबई। 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी आतंकी याकूब मेमन की कब्र पर लोगों ने न केवल मजार बना दी, बल्कि लाइटिंग लगाकर सजावट भी कर डाली। आतंकी की कब्र को मजार बनाने पर राजनीति गरमा गई है। उधर मुंबई पुलिस मामले की जांच करने कब्रिस्तान पहुंच गई। पुलिस ने मजार पर लगी लाइटिंग को हटा दिया है। कब्र पर बनी मजार को भी तोड़ा जाएगा।


मेनन को जब फांसी दी गई थी तो उसका शव दक्षिण मुंबई के एक कब्रिस्तान में दफनाया गया था। उसकी कब्र पर उसके रिश्तेदारों और लोगों ने न केवल मजार बना डाली, बल्कि उसकी सजावट कर लाइटिंग से सजा दिया। यह मामला उजागर होने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि महाराष्ट्र की पूर्व सरकार को इसका जवाब देना होगा।

इसके लिए उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उधर कांग्रेस ने सफाई में कहा कि हमने याकूब को शांतिपूर्वक दफनाया था। सजाने का काम भाजपा ने किया है। याकूब मेमन पर मुंबई ब्लास्ट मामले में हथियार और गोला-बारूद लाने का आरोप था। मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में ढाई हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक हजार से अधिक घायल हुए थे।

Share:

  • एकजुट होते विपक्ष से निपटने के लिए क्या है भाजपा की खास तैयारी? पांच पॉइंट्स में समझें 2024 विजय का प्लान

    Thu Sep 8 , 2022
    नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की है। उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने में जुटे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं। पांच पॉइंट्स में जानिए भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved