
भोपाल। भारत के लोकतंत्र की जड़ें सबसे मजबूत है इसके लिए मतदाता नामावली को शुद्ध किया जाना आवश्यक है। इसलिए मतदाता सूची में कई प्रकार की खामी है जिन्हें दूर करने के लिए वोटर कार्ड से आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी है। जिससे जो भी कमियां होंगी वह दूर हो सकेंगी। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि लोकतंत्र सबकी भागीदारी सही प्रकार से हो सके। इसके लिए जरुरी है कि आधार कार्ड का लिंक हो। अभी होता क्या कि एक व्यक्ति के चार चार स्थानों के वोटर कार्ड बने हुए हैं।
अब जब आधार लिंक होगा तो एक व्यक्ति एक ही स्थान पर मतदान कर सकेगा जहां पर के वोटर कार्ड में उसके द्वारा आधार लिंक कराया गया है। शासन ऐसे वोटरों का काम समाप्त करना चाहती है तो चार चार स्थानों पर वोटिंग करते हैं। जिसके चलते शासन ने संपूर्ण देश में वोटर कार्ड से आधार को लिंक कराने की मुहिम चलाई है जिसमें लोगों के वोटर को आधार से लिंक कराया जा रहा है। इसके लिए जगह जगह शहर में शिविर लगाए जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved