
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता माना गया है। मान्यता है कि शनिदेव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। 23 अक्टूबर, शुक्रवार को शनि ग्रह (saturn) की चाल में परिवर्तन होगा। शनि वर्तमान में मकर राशि (Capricorn) में वक्री अवस्था में हैं। 23 अक्टूबर को शनि मार्गी हो जाएंगे। किसी ग्रह की मार्गी चाल का अर्थ उसकी सीधी चाल से है। जानें शनि की मार्गी चाल (way forward) से किन राशियों के आएंगे अच्छे दिन-
मीन-
मीन राशि (Pisces) वालों के लिए शनि का मार्गी होना जीवन में खुशियों की सौगात ला सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी व व्यापार दोनों में ही सफलता हासिल हो सकती है।
मेष-
शनि मेष राशि (Aries) के दशम भाव में संचरण कर रहे हैं। शनि की इस अवस्था का लाभ व्यापारी वर्ग को मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ के योग बनेंगे।
कर्क-
कर्क राशि(Crab) के सातवें भाव में शनि मार्गी होंगे। इसके प्रभाव से आपके जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक-
शनि के मार्गी होने का लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। निवेश का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved