
उज्जैन। कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई और इसकी शुरुआत प्रियदर्शनी चौराहे से की गई। राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत को एक करने के लिए निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कल यह पदयात्रा निकली जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग शेख अलीम द्वारा यात्रा को रवानगी दी गई। पदयात्रा टॉवर चौक, शहीद पार्क होते हुए घास मंडी, अंबेडकर भवन पहुंची। यात्रा में शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया, चंद्रभानसिंह चंदेल, ऋतुराज चौहान, सादिक खान, फिरोज पठान, मेहताब लाला, शिव लश्करी, ललित मीणा, पवन यादव, असलम लाला, सिकंदर लाला, मोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved