गाजियाबाद। आपने किसी की जन्मदिन पार्टी को मैदान या होटल में मानते तो देखा होगा, लेकिन बीच सड़क पर ट्रेफिक रोककर पार्टी मनाते कम देखा होगा, जी हां लेकिन ऐसा ही नजारा उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad of Uttar Pradesh) को दिल्ली बॉर्डर से जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड (Elevated Road P) पर देखने को जरूर मिला है। यहां शनिवार को कई युवकों का आतिशबाजी कर जन्मदिन (birthday with fireworks) मनाते नजर आए जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
बतातें दे कि तेज रफ्तार एलिवेटेड रोड पर बीच सड़क पर खड़े युवक हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस इन युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। शनिवार को साहिबाबाद क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर युवकों का जन्मदिन मनाते 33 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 10-12 युवक सड़क पर कार खड़ी करके जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं। युवक ने एक गाड़ी के बोनट पर चार केक रखे हुए थे। एक लड़का स्काईशॉट का बॉक्स हाथ में लिए हुए है और स्काईशॉट हवा में जाकर फट रहे हैं।
गौरतलब है कि एलिवेटेड रोड राजनगर एक्सटेंशन से शुरू होती है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंदिरापुरम में जाकर जुड़ती है। इसकी लंबाई 10.82 किलोमीटर है।
इस पूरे मामले पर ट्रांस हिडन के एसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि ‘वीडियो साहिबाबाद या इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है। युवकों की पहचान कर तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved