भोपाल। वैदिक पंचांग (Vedic Panchang) के अनुसार हर साल 4 बार नवरात्रि आती हैं। जिसमें एक चैत्र नवरात्रि, दो गुप्त नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही हैं। वहीं इस दिन सोमवार है, जिसका संबंध मां दुर्गा से ही माना जाता है और इस बार देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि आश्विन शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नौ दिनों तक शक्तिपीठ कल्याणी देवी, ललिता देवी, अलोपशंकरी देवी और पूजा पंडालों में माता के जयकारे लगेंगे। इस बार देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है। नवरात्र में पंचमी तिथि यानी 30 सितंबर को मां दुर्गा स्थापित की जाएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved