व्‍यापार

Central Bank of India को राहत, RBI ने पीसीए की निगरानी सूची से हटाया

नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को आरबीआई से बड़ी राहत मिली है। दरअसल आरबीआई ने उसे त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (PCA) की निगरानी सूची से हटा दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अब ये बंदिशें हटने के बाद बिना किसी प्रतिबंध के ऋण बांट सकेगा।


आरबीआई की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा की गई जिसके बाद उसे पीसीए के फ्रेमवर्क से बाहर करने का फैसला लिया गया है। बयान में कहा गया है कि निगरानी बोर्ड ने बैंक के प्रदर्शन की समीक्षा में पाया कि मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष में उसने पीसीए के मानकों का उल्लंघन नहीं किया।

Share:

Next Post

साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग दुनिया में दूसरे स्थान पर, US शीर्ष पर

Wed Sep 21 , 2022
नई दिल्ली। साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग दुनिया में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका पहले स्थान पर है। साइबर सुरक्षा फर्म क्लाउडसेक की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 के दौरान दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर हुए कुल साइबर हमले में देश की 7.7 फीसदी हिस्सेदारी थी। वैश्विक स्वास्थ्य […]