
आष्टा। देर रात नवागत टीआई पुष्पेंद्र राठौर ने पदभार ग्रहण करने के बाद ही जहां रात्रि गश्त की। वही सुबह नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधी पत्रकारो से रूबरू होने के लिए एक बैठक की गई। बैठक में नायब तहसीलदार अंकिता वाजपेई, अतुल शर्मा नवागत थाना प्रभारी पुष्पेंद्र राठोर ,नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि गण पत्रकार गण शांति समिति के सदस्य गण शामिल रहे। समय की पांबदी के साथ पहली बार बैठक शुरू हुई है। जिसमे टीआई पुष्पेंद्र राठौर ने नवदुर्गा दशहरा एवं ईद मिलाद उन नबी आदि त्यौहारो को मनाने के लिए चर्चाएं की। वही टीआई ने लोगो की समस्या सुनने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारीयो की बताई एवं स्वयं की पुलिस व्यवस्था को ंगंभीरता से लेते हुए पूरी तरह आश्वासित किया कि आने वाले सभी त्यौहार शांति सदभावना के साथ मनेगे। टीआई श्री राठौर ने कहा कि हर एक मंडल पर रात्रि समय में दो व्यक्ति रहेगे। वही समय समय पर पुलिस भी आती रहेगी। और आपकी बुक पर नोट लगाया जाएगा। उसका भी पालन करे। कभी कभी ऐसा होता है कि रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक पंाडाल मे कोई नही रहने के कारण गाय पशु, फल खाने के लिए घुस जाते है। जिससे ऐसा लगता है कि किसी ने पांडाल से छेड़छाड़ की है। और वो विवाद का कारण बनता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved