
पुणे। मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक सैलून कार के लांचिंग के अवसर पर बेबाक नेता केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कंपनी निर्माताओं से कहा कि भारत इलेक्ट्रिक वाहनों का बड़ा बाजार है, लेकिन आज जो कार लांच की जा रही है, उसकी कीमत 1.7 करोड़ है। यह कार इतनी महंगी है कि इसे मैं भी नहीं खरीद सकता। उन्होंने कहा कि कंपनी को कार की कीमत घटाना चाहिए। भारत में आटोमोबाइल का कारोबार वर्तमान में 8 लाख करोड़ का है और मेरा सपना इसे 15 लाख करोड़ का उद्योग बनाना है, जिसमें महंगी कार बाधा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved