नई दिल्ली। देश में अल्ट्रा हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस (Ultra High-Speed Internet Service) की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को इंडियन मोबाइल कांग्रेस-2022 (IMC) में 5जी सर्विस का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर निजी क्षेत्र की दो बड़ी मोबाइल कंपनियों ने देश में 5जी मोबाइल सर्विस की शुरुआत की है। एयरटेल ने वाराणसी और जियो ने अहमदाबाद के एक गांव से 5जी सर्विस की शुरुआत की है। इस दौरान उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (आईएमसी) में 5जी सर्विस का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही 1 से 4 अक्टूबर तक चलने वाली आईएमसी 2022 का उद्घाटन भी किया। इस अवसर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। (हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved