टेक्‍नोलॉजी

शोरूम पर जाएं और बिना किसी पेमेंट के खरीद लो इस कंपनी की कार, जानिए पूरा ऑफर

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। दरअसल, कंपनी ने ‘बाय नाउ पे 2023’ ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के चलते ग्राहक होंडा की कार अभी खरीद पाएंगे। जबकि इसके पेमेंट उन्हें 2023 में करना होगा। इस ऑफर को होंडा ने ‘Drive in 2022, Pay in 2023’ का नाम दिया है। होंडा की सितंबर 2021 की तुलना में सितंबर 2022 में 29% की ईयरली ग्रोथ मिली है। ये ऑफर होंडा अपनी सेडान अमेज और सिटी पर दे रही है। इस ऑफर के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड (KMPL) के साथ पार्टनरशिप की है।

होंडा अमेज और होंडा सिटी पर मिलेगा फायदा
कंपनी ने ये ऑफर होंडा सिटी (Honda City) और होंडा अमेज (Honda Amaze) के ग्राहकों के लिए पेश किया है। यह स्कीम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। हालांकि, इस स्कीम का फायदा ग्राहकों को सिर्फ इसी महीने यानी 31 अक्टूबर, 2022 तक ही मिलेगा। कंपनी को उम्मीद है कि इस स्कीम से फेस्टिवल सीजन में कार को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।

2023 से शुरू होगा EMI ऑप्शन
होंडा की ‘ड्राइव इन 2022, पे इन 2023’ फाइनेंस स्कीम कस्टमर्स को EMI की मदद से 2023 से पेमेंट ऑप्शन मिलेगा। कार की ऑन-रोड कॉस्ट का 85% तक फाइनेंस पहले 3 महीनों के लिए EMI के बिना रहेंगे, जबकि चौथे महीने रेग्यूलर EMI पे करनी होगी। कंपनी का मानना है कि इस पहल के साथ होंडा कार्स इंडिया का उद्देश्य उपभोक्ताओं के खरीदारी के अनुभव को आसान बनाना है।


होंडा को तीसरे क्वार्टर में हुआ नुकसान
होंडा कार्स ने पिछले महीने 8,714 गाड़ियां बेचीं। उसे ईयरली बेसिस पर 28.81% की ग्रोथ मिली। सितंबर 2021 में उसने 6,765 कार बेची थीं। इस तरह उसने पिछले महीने 1,949 यूनिट्स ज्यादा बेचीं। हालांकि, इस आंकड़े को जब 2022 के तीसरे क्वार्टर (Q3) में देखा जाता है, तो कंपनी को 3.04% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा है। वैसे, पिछले कुछ महीनों से होंडा कार्स के लिए सेल्स के आंकड़े बेहतर नहीं आ रहे हैं। होंडा अमेज और सिटी को छोड़कर कंपनी के दूसरे मॉडल की सेल्स में भारी गिरावट देखी गई है।

होंडा सिटी, जैज और WRV को बंद करेगी
होंडा कार्स इंडिया इस फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक यानी मार्च 2023 तक अपनी 3 कारों को बंद कर देगी। ये कार 4th जनरेशन सिटी सेडान, जैज हैचबैक और WRV क्रॉसओवर हैं। इनमें से भी जैज को सबसे पहले बंद किया जाएगा। होंडा जैज का प्रोडक्शन अक्टूबर 2022 में बंद हो जाएगा। उसके बाद, होंडा दिसंबर 2022 में 4th जनरेशन सिटी सेडान का प्रोडक्शन और आखिर में मार्च 2023 में WRV क्रॉसओवर का प्रोडक्शन बंद कर देगी। इसका मतलब है कि मार्च 2023 के बाद होंडा कार्स इंडिया केवल भारत में 5th जनरेशन सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज सेडान ही बेचेगी।

Share:

Next Post

मुकेश अंबानी का बड़ा दांव, RSBVL ने किया अमेरिकी कंपनी में निवेश

Tue Oct 4 , 2022
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी (RSBVL) और अमेरिकी फर्म सैनमिना कॉरपोरेशन ने करीब 3,300 करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का संयुक्त उद्यम स्थापित करने के सौदे को पूरा कर लिया है। दोनों कंपनियों की तरफ से मंगलवार को जारी एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी […]