img-fluid

रुपे क्रेडिट कार्ड से UPI पर इतने तक के लेनदने करने पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

October 05, 2022

नई दिल्ली: नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा है कि यूपीआई पर रुपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड के जरिए 2000 रुपये तक के लेनदेन पर व्यापारियों को कोई चार्ज नहीं देना होगा. बता दें कि हाल ही में आरबीआई ने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने की अनुमति दी थी ताकि लोगों को एक बेहतर क्रेडिट कार्ड एक्सपीरियंस मिल सके. अब अधिक व्यापारी रुपे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई के जरिए पेमेंट ले सकेंगे जिसका फायदा ग्राहकों को भी पहुंचेगा. इससे उनके पास रुपे क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के लिए अधिक विकल्प होंगे.

रुपे क्रेडिट कार्ड पिछले 4 सालों से काम कर रहा है. कई बड़े बैंक कमर्शियल व रिटेल सेगमेंट के लिए इसे जारी करते हैं. क्रेडिट कार्ड्स को अब वर्चुअल पेमेंट एडरेस (VVA) से जोड़े जा सकेगा. वीपीए को यूपीआई आईडी भी कह सकते हैं. क्रेडिट कार्ड का नंबर इसका हिस्सा नहीं होता है जिससे यह एक बेहद सुरक्षित पेमेंट विकल्प बन जाता है. इसका फैसले का सबसे अधिक फायदा लघु व्यापारियों को होने वाला है. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ेगा और वे भी इस इकोसिस्टम का हिस्सा बन पाएंगे.


  • लघु व्यापारियों के लिए होगा फायदेमंद
    एनपीसीआई ने कहा है कि रुपे क्रेडिट कार्ड से 2000 रुपये तक के लेनदेन पर शून्य एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगेगा. एमडीआर वह रकम होती है जो व्यापारी क्रेडिट कार्ड से भुगतान प्राप्त करने की सुविधा के लिए बैंक को देता है. इससे और अधिक छोटे व्यापारी क्रेडिट कार्ड के दायरे में आ सकेंगे. एनपीसीआई ने कहा है कि किसी ऐप पर कार्ड जोड़ने के दौरान यूपीआई पिन सेटिंग प्रोसेस को ग्राहक की रजामंदी के रूप में माना जाएगा कि वह सभी ट्रांजेक्शंस के लिए क्रेडिट कार्ड को इनेबल करना चाह रहा है. अतंरराष्ट्रीय लेनदेन के मामले में सर्विस इनेबल करने के लिए ऐप की मौजूदा कार्ड-ऑन बोर्डिंग प्रक्रिया मान्य होगी. देश में यूपीआई के पास 26 करोड़ यूनिक यूजर्स हैं जिनमें से 5 करोड़ व्यापारी हैं.

    ये बैंक दे रहे रुपे क्रेडिट कार्ड्स
    फिलहाल यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक रुपे क्रेडिट कार्ड जारी कर रहे हैं. हालांकि, इस फैसले के बाद अधिक मर्चेंट्स रुपे क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जुड़ेंगे जिसे देखते हुए और भी बैंक अब इसे जारी करना शुरू कर सकते हैं. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसी साल सितंबर में यूपीआई पर रुपे क्रेडिट कार्ड की सुविधा लॉन्च की थी. जानकारों का मानना है कि इससे क्रेडिट मार्केट करीब 5 गुना तक बढ़ सकता है.

    Share:

  • उत्तरकाशी हादसे में एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही सविता कंसवाल की मौत

    Wed Oct 5 , 2022
    उत्तरकाशी । उत्तरकाशी हादसे में (In Uttarkashi Accident) एवरेस्ट विजेता (Everest Winner) पर्वतारोही (Climber) सविता कंसवाल (Savita Kanswal) की मौत हो गई (Died) । उत्तरकाशी के लोंथरु गांव की निवासी सविता ने इसी साल मई माह में 15 दिन के अंदर एवरेस्ट और माउंट मकालू पर्वत सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था। […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved