img-fluid

आज घोसला चौपाटी का कांग्रेस पार्टी का आंदोलन निरस्त

October 11, 2022

महिदपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रविवार को बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को लेकर नुकसानी का सर्वे की मांग को लेकर ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन दिया गया था।
ज्ञापन के दौरान चर्चा में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रतिनिधि मण्डल से उचित जवाब नहीं दिए जाने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा 11 अक्टूबर को घोसला चौपाटी पर चक्काजाम करने का आह्वान किया गया था। आज सोमवार को स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार विनोद शर्मा से प्रतिनिधि मंडल की चर्चा के दौरान प्रशासन द्वारा किसानों की नुकसानी का सर्वे कराने का आश्वासन दिए जाने पर आज होने वाले आंदोलन को स्थगित किया है। अगर 3 दिवस के अंदर किसानों की सोयाबीन का सर्वे कार्य नहीं किया जाता है तो तहसील कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।



इस प्रतिनिधि मंडल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरालाल आंजना, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण बुरड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजराजसिंह पँवार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर रोड के अध्यक्ष भारत शर्मा, पार्षद पीयूष सकलेचा, पूर्व सरपंच शेरू भाई, राजू वर्मा आदि उपस्थित थे।

Share:

  • भाजपा महिला मोर्चा ने कलश यात्रा निकाल कर मन्दिर पर किया जलाभिषेक

    Tue Oct 11 , 2022
    नागदा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकालेश्वर मंदिर के प्रथम चरण के कार्योंं का लोकार्पण करने उज्जैन पधार रहे हैं। इसी संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा नागदा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लता डोडिया के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा एक कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा निकाल कर नागदा स्थित दयानंद कॉलोनी के सिद्धेश्वर महादेव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved