उज्जैन। दीपावली के दूसरे दिन अर्थात 25 अक्टूबर को इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा और ऐसी स्थिति में इस दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही मंदिरों में अन्नकूट के आयोजन नहीं हो सकेंगे।
ज्योतिषियों के अनुसार भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के आयोजन 25 अक्टूबर को नहीं बल्कि अगले दिन 26 अक्टूबर को होंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि करीब 27 वर्षों बाद ऐसा होगा जब गोवर्धन पूजा वाले निश्चित दिन पूजा या अन्नकूट जैसे आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा और प्रति वर्ष परंपरा अनुसार दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही मंदिरों में अन्नकूट लगाया जाता है लेकिन इस वर्ष ऐसा सूर्य ग्रहण होने के कारण नहीं हो सकेगा।
सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा
सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को तड़के 4.22 से शुरू होगा जो शाम 6.25 बजे तक रहेगा। इसका मध्यकाल शाम 5.28 पर रहेगा। 25 अक्टूबर को साल का यह आखिरी सूर्यग्रहण है। इसके पहले 30 अप्रैल को सूर्यग्रहण था, जो भारत में नहीं दिखाई दिया था। इस बार यह भारत में दिखाई देगा। इस कारण इसका सूतक मान्य रहेगा। इसका सूतक 25 अक्टूबर को ग्रहण से चार प्रहर पहले तड़के 4.22 पर शुरू हो जाएगा। सूतक लगने के पहले दीपावली की पूजा सभी जगह हो चुकी होगी।
आज सुबह पता चलने पर भीड़ लग गई-पुलिस ने पहुँचकर जाँच की तो कैमरे में चार लोग दिखाई दिए उज्जैन। शहर में त्यौहारी सीजन शुरू होते ही चोरों ने भी अपना काम शुरू दिया है। एक सप्ताह पहले ही मक्सीरोड सब्जी मंडी में चोरी की बड़ी वारदातें हुई थीं और इसके बाद बीती रात कानीपुरा […]
यात्रियों को रखना होना स्वास्थ्य का ख्याल-अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की हेल्थ एडवाइजरी-अपनाने होंगे यह नियम उज्जैन। हर वर्ष होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए उज्जैन सहित पूरे जिले से हजारों रात्रि दर्शन के लिए जाते हैं। इस दुर्गम यात्रा में सफर करने से पहले डॉक्टर से फिटनेस प्रमाण पत्र बनाना […]
गिराऊ मकानों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई-अधिकांश के मामले न्यायालय में उज्जैन। आज महाकाल में भारी भीड़ है और सवारी में इसकी चुनौती रहेगी। निगम सीमा की 6 झोनों में करीब 5 दर्जन मकान ऐसे हैं जो बेहद जर्जर हैं। इनके गिरने से कई लोगों की जान संकट में आ सकती है। दो […]
शाम 5 बजे से इंगोरिया रोड खड़े हनुमान मंदिर से काफिले के साथ निकले, शहर में विभिन्न मंचों से हुआ स्वागत नागदा। असंगठित कामगार बोर्ड का दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद सुल्तानसिंह शेखावत पहली बार शहर पहुंचे। रविवार की शाम 5 बजे शेखावत शहर पहुंचे, जहां इंगोरिया रोड खड़े हनुमान मंदिर पर दर्शन व […]