दुकान के साईड में छिपा रखे थे और ग्राहक को मांगने पर उपलब्ध करा देते थे
उज्जैन। दीपावली पर प्रतिबंधित पटाखे बेचने वाले 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया और एक लाख रुपए से अधिक के पटाखे जब्त किए हैं।
महाकाल थाना पुलिस ने कार्तिक मेला ग्राउंड की दुकान 5 कशिश फायर शॉप के संचालक द्वारा अवैध रुप से प्रतिबंधित हानिकारक पटाखे जब्त किए। इसी तरह दुकान नं 7 बादशाह फायर शॉप कार्तिक मेला ग्राउण्ड हजारों रुपए के पटाखे बरामद किए गए। इसी जगह की दुकान नं. 8 महाकाल फायर शॉप से भी प्रतिबंधित पटाखों की जब्ती की गई। इसी जगह पर गुरुकृपा फायर शॉप से भी हानिकारक पटाखे बरामद हुए। इधर देवासगेट थाना पुलिस ने सामाजिक न्याय परिसर के पटाखा बाजार के समीप हनुमान मंदिर के समीप छिपा कर रखे 70 हजार रुपए से अधिक के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कौन से व्यापारी ने यहाँ पटाखे छिपा रखे थे।
पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि दुकानदारों द्वारा दुकानों के आसपास प्रतिबंधित हानिकारक पटाखे छिपाकर रखे जाते हैं और ग्राहकों के मांगने पर उन्हें पटाखे उपलब्ध कराए जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में जयकिशन, मनिनंदर, इब्राहिम बंदूक वाला और श्याम कुशवाह के खिलाफ धारा 188 में कायमी कर ली है।
शहर में रिटेल और थोक पटाखा की लगी है 300 से अधिक दुकानें-इस बार 30 प्रतिशत तक महंगाई बढ़ी उज्जैन। गत वर्ष की दीपावली की अपेक्षा इस बार दीपावली पर आतिशबाजी अधिक होने का अनुमान है। पटाखा व्यवसायियों ने जिले में दीपावली पर इस बार 10 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान लगा रखा […]
पर्व स्नान के लिए आज सुबह से शिप्रा में लगने लगी आस्था की डुबकियाँ -दान-पुण्य कर रहे लोग उज्जैन। शास्त्रों के अनुसार आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत तड़के भगवान महाकाल के आँगन से हुई। पूरे दरबार को पतंगों से सजाया गया है। इधर संक्रांति पर शहर […]
बड़ी चाल में कुल 130 मकान में से 90 कल रात को हटा दिए उज्जैन। बिनोद मिल की बड़ी चाल के 40 मकानों को आज प्रशासन हटाएगा। मकान मालिकों को आज सुबह तक सामान हटाने की मोहलत दी गई थी। बिनोद मिल की बड़ी चाल में करीब 140 मकान थे जिनमें मिल मजदूरों के परिवार […]
उज्जैन। नागदा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की जान लेने के लिए उतारू हो गया और हाथ में चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ा। वह चाकू से हमला करता उसके पहले ही लोगों ने उसे रोका, घबराहट में महिला नाली में गिर गई। घटना नागदा में कल की बताई जा रही है जिसके फोटो सामने आए […]