बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो झलक दिखला जा (show a glimpse) 10 में बतौर जज नजर आ रही हैं। जल्द ही इस शो में जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट नजर आयेंगी। हाल ही में इस शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें झलक दिखला जा के स्टेज पर जान्हवी कपूर (Jhanvi Kapoor) शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म देवदास के गाने काहे काहे छेड़ छेड़…. मोहे पर डांस करती नजर आ रही है। जान्हवी के साथ डांस करने से पहले माधुरी उनसे कहती हैं- इसी मंच पर मैंने आपकी मम्मी श्रीदेवी के साथ डांस किया था। इसके बाद दोनों देवदास के गाने पर डांस करती हैं। इसके बाद माधुरी -जान्हवी को गले लगा लेती हैं।
उल्लेखनीय है कि जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मिली के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी के चलते वह इस शो में भी बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved