
महिदपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा महिदपुर के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय महारानी चंद्रावती वाचनालय परिसर में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया थे। अध्यक्षता विधायक बहादुर सिंह चौहान ने की। विशेष अतिथि के रुप में भाजपा उज्जैन जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला, जिला उपाध्यक्ष पदमसिंह पटेल, जिला मंत्री अन्नू परमार, नगर मंडल अध्यक्ष उमा पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, नगर पालिका अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश माली, जनपद पंचायत सदस्य रीता बडग़ुजर उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved