img-fluid

जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं Malaika-Arjun

November 11, 2022

फिटनेस के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika-Arjun) का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस पोस्ट को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स (famous love birds) मलाइका अरोड़ा और अर्जुन (Malaika-Arjun) कपूर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक शर्माते हुए तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैंने हां कर दी है’। बस अभिनेत्री का कैप्शन पढ़ते ही हर कोई अनुमान लगाने लगा कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कर दी है।


गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है।

दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

Share:

  • 'Salaam Venky' का पोस्टर आउट, 9 दिसंबर को होगी रिलीज

    Fri Nov 11 , 2022
    लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई अभिनेत्री काजोल (Kajol) की आगामी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky) का नया पोस्टर मेकर्स ने गुरुवार को जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज (trailer release)  डेट की भी घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 14 नवंबर को रिलीज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved