img-fluid

महाराष्ट्र : भोगावती नदी में मिली जिलेटिन की छड़ें, बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज

November 11, 2022

मुंबई । रायगढ़ जिले (Raigarh District) के पेन के पास भोगवती नदी (Bhogavati River) में बड़ी मात्रा में मिली जिलेटिन की छड़ों (gelatin sticks) को शुक्रवार सुबह डिफ्यूज (Diffuse) कर दिया गया। नदी में मिली इन जिलेटिन की छड़ों को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। मामले की गहन छानबीन चल रही है। एहतियात के तौर पर पेन इलाके में मुंबई-गोवा राजमार्ग गुरुवार देर रात से ही बंद कर दिया गया है, जिसे शुक्रवार को खोले जाने की सूचना मिली है।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने मीडिया को बताया कि गुरुवार रात पेन इलाके में भोगावती नदी में बम रखे जाने की सूचना मिली थी। इसी जानकारी के बाद रायगढ़ जिले की पुलिस टीम और नवी मुंबई बम निरोधक दस्ते के जवान मौके पर पहुंचे और जांच कार्य शुरू कर दिया।


इस सूचना के बाद मुंबई-गोवा हाईवे भी बंद कर दिया गया। नदी क्षेत्र में काफी देर तक छानबीन करने के बाद जिलेटिन के छड़ें बरामद की गईं। जिलेटिन की इन छड़ों में तार, पाइप और घड़ी लगी हुई थी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने इसे आज सुबह डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया जिलेटिन की छड़ें नदी में किसने और किस उद्देश्य से रखी, इसकी छानबीन की जा रही है।

दरअसल मुंबई में बम धमाके की कई धमकी भरे फोन पुलिस कंट्रोल रूम में आ चुके हैं। साथ ही मुंबई पर ड्रोन द्वारा आतंकी हमले की भी धमकी दी गई है। इसी वजह से पेन के पास नदी में जिलेटिन की छड़ें मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गईं हैं।

Share:

  • लसूडिय़ा के बाद गांव में भी मां-बेटी का हनी ट्रैप

    Fri Nov 11 , 2022
    किसान का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले दो लाख इंदौर। लसूडिय़ा थाने में हनी ट्रैप का मामला पकड़े जाने के बाद एक और मामला देहात क्षेत्र में भी सामने आया है। गौतमपुरा में एक किसान को ब्लैकमेल करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा कर लाखों रुपए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved