
जोशीमठ: उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath of Uttarakhand) में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. शुक्रवार को गाड़ी 600 मीटर गहरी खाई में गिर पड़ी है. इस हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. रेस्क्यू अभी भी जारी है और फंसे लोगों को निकालने का प्रयास हो रहा है. बताया जा रहा है कि जोशीमठ ब्लॉक (Joshimath Block) की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर गाड़ी ने अचानक से संतुलन खो दिया और वो खाई में जा गिरी. मरने वालों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं.
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है. अभी तक 12 शव बरामद कर लिए गए हैं, जानने का प्रयास है कि अगर और भी लोग फंसे हैं या नहीं. इस हादसे में तीन लोग घायल भी बताए गए हैं जिन्हें उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved