img-fluid

हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान शहीद

November 19, 2022

कुपवाड़ा। कश्मीर (Kashmir) के कुपवाड़ा जिले (Kupwara district) के माछिल इलाके में शुक्रवार शाम को हुए हिमस्खलन (avalanche hit) की चपेट में आने से सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (Army’s 56 Rashtriya Rifles) के तीन जवान शहीद (three soldiers martyred) हो गए। हादसे के बाद राहत तथा बचाव दल ने बर्फ को तोड़ कर दबे जवानों को निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जवानों की पहचान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


जानकारी के अनुसार, सेना के 56 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों का एक दल शुक्रवार शाम को कुपवाड़ा जिले के अंतर्गत पड़ने वाले दूरदराज इलाके माछिल में रोजाना की तरह गश्त पर था। गश्त के दौरान अचानक से बर्फ की एक बड़ा सी चट्टान सेना के दल पर गिरी, जिसमें तीन जवान दब गए। हिमस्खलन की इस घटना के तुरंत बाद सेना के अन्य जवानों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बर्फ को काटने का सामान मौके पर लाया गया। देर शाम को बर्फ के नीचे से तीन जवानों के शव निकाले गए हैं। कुपवाड़ा पुलिस ने तीन जवानों के शव निकाले जाने की पुष्टि की है। विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • पढ़ें आज शनिवार का भविष्यफल

    Sat Nov 19 , 2022
    युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.29, सूर्यास्त 05.23, ऋतु – शीत   अगहन कृष्ण पक्ष दशमी, शनिवार, 19 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved