
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा (hindi cinema) से एक दुखभरी खबर सामने आई है। सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल (Tabassum Govil) ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेत्री 78 वर्ष की थीं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। वह अपने शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ के लिए लोकप्रिय थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved