img-fluid

खाना खाने के लिए ढाबे पर रुके थे, हादसे में ड्राइवर के पैर चकनाचूर बच्चे की भी हालत गंभीर

November 21, 2022

इंदौर। इंदौर से बुरहानपुर जा रहे इंदौर के वैन सवार सडक़ हादसे का शिकार हो गए। वे ढाबे पर खाना खाने के लिए जैसे ही वैन लगाने लगे तो सामने से आ रहे बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में वैन चालक सहित 13 साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।


हरिजन कॉलोनी के 15 साल के नमन धन्जे, बुर्जग कन्हैयालाल धन्जे, 13 वर्षीय राज करोसिया और चंदन नगर के 35 वर्षीय नरेंद्र काला को इलाज के लिए आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक मारुति वैन में सवार होकर बुरहानपुर जा रहे थे। सनावद के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। जैसे ही इनकी वैन ढाबे के सामने रुकी तो सामने से आ रहे अंधाधुंध ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में 13 वर्षीय राज और वैन के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। ड्राइवर के दोनों पैर सीट और बोनट के बीच दब गए, जिसके चलते चकनाचूर हो गए। दोनों पैर काटने की नौबत आ गई। स्थानीय पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कह रही है।

Share:

  • प्रशासन बोला- मंदिर निजी, पर हिन्दूवादी अड़े, 2 हजार कार्यकर्ता आज करेंगे आरती

    Mon Nov 21 , 2022
    दौलतगंज के शिव मंदिर का विवाद, पुलिस प्रशासन को नई चुनौती इन्दौर। दौलतगंज के मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आज हिन्दूवादी संगठनों के कर्ताधर्ताओं ने 2 हजार कार्यकर्ताओं के साथ यहां रात को आरती करने का ऐलान किया है। कल दिनभर जिला प्रशासन के अधिकारी संगठन के पदाधिकारियों से कहते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved