
नागदा। नगर पालिका के अधिकारियों ने किराया वाहन लेने में बड़ा खेल किया हैं। दरअसल नगर पालिका अध्यक्षा के नागदा नगर भ्रमण के नाम पर किराए का वाहन बाजार किराए से भी ऊँचे दामों पर लेकर जनता के पैसों का नुकसान और अपनों को लाभान्वित करने का कार्य किया हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट अभिषेक चौरसिया ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। नागदा नगर पालिका में चल रहे नियम विरुद्ध क्रियाकलाप की शिकायत मुख्यमंत्री, कमिश्नर और कलेक्टर के साथ ही संयुक्त संचालक को करते हुए नपा अफसरों पर कार्यवाही की मांग की है। परिषद के पास दो वाहन उपलब्ध होने के बावजूद भी किराए का वाहन लेना शासन को राजस्व की हानि पहुँचाने का कार्य है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं न.पा. के वाहन शाखा प्रभारी की है। नगर पालिका के अधीन 2 शासकीय वाहन क्रमांक एमपी 13 सीबी 1742 (महिंद्रा बोलेरो) तथा एमपी 13 सीए 5677 (महिंद्रा स्कार्पियो) उपलब्ध होने के पश्चात भी वाहन किराए पर लिया गया हैं। उक्त दोनों वाहनों पर विगत कई महीनों से मेंटेनेस का खर्च बताकर भुगतान किया जा रहा हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved