img-fluid

Mainpuri: डिंपल की जीत में शिवपाल का अहम योगदान, अखिलेश सपा में मिलेगी बड़ी भूमिका!

December 11, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर डिंपल यादव (Dimple Yadav) की शानदार जीत में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की अहम भूमिका रही है। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा उन्हें इनाम देने की बारी है। कहा जा रहा है कि अखिलेश अपने चचा को पार्टी में कोई बड़ी भूमिका दे सकते हैं।


मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव जीत कई मायनों में समाजवादी पार्टी के लिए कई मायने में खास है। इस उपचुनाव से अखिलेश यादव अपने पिता की विरासत को कामय रखने में कामयाब तो हुए ही। साथ ही परिवार भी एकजुट हुआ। चाचा-भतीजे लंबे समय के बाद साथ-साथ दिखे। कहा जाता है कि मैनपुरी में इस शानदार जीत का स्क्रिप्ट शिवपाल यादव ने ही तैयार किया था।

यूपी की सियासत में सपा में शिवपाल यादव की भूमिका को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। अपनी कार पर झंडा बदलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे सपा का झंडा थमा दिया है। अब हम दोनों एक हो गए हैं।

यूपी की सियासी गलियारों में इन दिनों शिवपाल यादव को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं उनमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव या फिर सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात कही जा रही है। आपको बता दें कि वह पहले भी इस पद को संभाल चुके हैं। मुलायम सिंह यादव ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं, अखिलेश यादव ने भी बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही है।

जानकारों की मानें तो शिवपाल यादव को लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कोई भी जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बात की संभावना है कि उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपकर अखिलेश खुद लोकसभा की तैयारी में जुट जाएं।

Share:

  • Gujarat: भूपेन्द्र पटेल ने बताई अपनी प्राथमिकताएं, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कही ये बात

    Sun Dec 11 , 2022
    अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat) में दोबारा मुख्यमंत्री (again Chief Minister) पद संभालने जा रहे भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) का कहना है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू (Uniform Civil Code in Gujarat) करने सहित भाजपा (BJP) के चुनावी घोषणापत्र (election manifesto) में किए गए वादों को पूरा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। पाटीदारों में पैठ की वजह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved