img-fluid

वरिष्ठता व पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों का महाकुंभ 8 जनवरी को

December 13, 2022

तराना। प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने की मांग को लेकर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के विभीन्न स्थानों पर कर्मचारी महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में उज्जैन संभाग के समस्त विभागों के कर्मचारियों का महाकुंभ 8 जनवरी को उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें संभाग के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। महाकुंभ के आयोजन को लेकर तराना में आयोजित संभागीय बैठक में विचार-विमर्श कर 8 जनवरी के आयोजन के बारे में निर्णय लिये गए। आयोजन समिति का गठन भी किया गय।





जिसमें शेख मोहम्मद हनीफ तराना को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया, डी.के. सिंगोर, दिग्विजयसिंह चौहान, सुषमा खेमसरा, बाबूलाल मालवीय, एच.एन. नरवरिया, पटवारी संघ से रितेश यादव, विद्युत मंडल के नवनीत प्यासी एवं संभाग के आगर, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन के संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। शेख मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उज्जैन में आयोजित कर्मचारी महाकुंभ में करीब बीस हजार से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे।

Share:

  • मार्शल आर्टस गेम्स, जीती ऑल मार्शल आर्टस गेम्स की तृतीय चैम्पियनशीप

    Tue Dec 13 , 2022
    नागदा। नगर से करीब एक हजार किमी दूर उत्तराखंड के देहरादून में नागदा का दम दिखा। यहाँ तीन दिनों तक चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में ना सिर्फ खिलाडिय़ों ने अपने अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बल्कि हर खिलाड़ी ने अपने नाम तीन-तीन मेडल किए। कराटे, ताइक्वांडो, वुशू, कुंग्फू, सिलंबम प्रतियोगिता में नगर की मशर्षल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved