भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भर में कांग्रेसियों पर दर्ज किए जा रहे झूठे प्रकरणों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही प्रकरणों की सूत्री सौंपी है, जिन्हें वापस करने की मांग की है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले पहुंचे। उसके कुछ देर बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एयरपोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।
यहां तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री को कांंगे्रसियों पर दर्ज झूठे प्रकरणों को वापस करने की मांग का ज्ञापन सौंपा है। दिग्विजय सिंह ने सागर जिले के खुरई के घटनाक्रम से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। दरअसल, दिग्विजय सिंह शनिवार को सागर प्रवास के दौरान झूठे प्रकरणों से पीडि़त कांग्रेसियों से मुलाकात की थी।
भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अधिसूचना पारित की, जिसके कहा गया है कि हाई कोर्ट के अलावा राज्य की सभी अदालतों को ‘अधीनस्थ न्यायपालिका’ की जगह ‘जिला न्यायपालिकाÓ कहा जाएगा। साथ ही हाई कोर्ट के अलावा सभी अदालतों को अधीनस्थ न्यायालय की जगह ‘ट्रायल कोर्ट’ कहने का भी संकल्प पारित किया गया। पूर्ण कोर्ट […]
चुनाव में कालाधन लगने की संभावना, आयकर विभाग ने भोपाल में खोला कार्याल भोपाल। प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सरकार के 14 मंत्री मैदान में हैं। इनमें से छह मंत्री वे हैं, जो पिछली कमलनाथ सरकार में भी मंत्री थे। इन मंत्रियों के चुनाव क्षेत्र पर चुनाव आयोग समेत अन्य एजेंसियों […]
राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा का विषय भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव परिणामों के बीच मप्र भाजपा के दो नेताओं की दुनिया के सबसे बड़े तांत्रिक स्थल असम के कामाख्या देवी मंदिर पर पूजा-अर्चना करना सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पिछले दिनों कामाख्या मंदिर में सपरिवार […]
कांग्रेस से जुड़े क्षत्रिय समाज के नेताओं ने शुरू किया विरोध भोपाल। प्रदेश में महापुरूषों की प्रतिमाओं की स्थापना और अनावरण को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह की प्रतिमा सालों से अनावरण के इंतजार में है। अब टीकमगढ़ के रेस्ट हाउस […]