
इन्दौर। रेलवे स्टेशन (Railway Station) के पास एक धर्मशाला (Dharamshala) में मुसाफिर का खून से लथपथ शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है कि उसने आत्महत्या (Suicide) की या फिर उसकी हत्या हुई है।
ग्वालटोली पुलिस (Gwaltoli Police) से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन (Railway Station) के सामने कल्याण विश्रांति गृह धर्मशाला (Kalyan Vishranthi Griha Dharamshala) में आज सुबह एक शव मिला है। उसकी पहचान तो नहीं हो पाई है, लेकिन जो आईडी कार्ड उसने धर्मशाला वालों को दिया था, उस पर श्यामसुंदर शर्मा निवासी सी-सेक्टर मोहिनी अपेक्स परिसर इन्द्रपुरी भोपाल पता लिखा आ रहा है। लाश के पास खून भी पड़ा हुआ था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो उसने आत्महत्या की होगी या किसी ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा। पुलिस धर्मशाला के संचालक से पूछताछ भी करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved