
इंदौर। इंदौर के गांधीनगर गोलीकांड में अब तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन सामने नहीं आया है। खास बात यह है कि जिस टाउनशिप में गोलीकांड हुआ, उससे जुड़े एक कारोबारी को पूर्व में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने की बात सामने आई थी। ऐसे में इस धमकी और गोलीकांड के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह जांच का अहम पहलू बना हुआ है। फिलहाल मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एसआईटी को सौंपी गई है, जो हर संभावित एंगल पर पड़ताल कर रही है।
दरअसल इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी की टाउनशिप में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम यानी एसआईटी कर रही है, जिसकी निगरानी अतिरिक्त डीसीपी क्राइम ब्रांच कर रहे हैं। वही पूर्व में इस टाउनशिप से जुड़े एक कारोबारी को धमकी भरा फोन आया था। उस समय धमकी देने वाले का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई। वहीं, मौजूदा गोलीकांड में भी अब तक लॉरेंस गैंग का कोई ठोस कनेक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज छात्रों के विवाद, सुरक्षाकर्मियों के बीच आपसी रंजिश और टाउनशिप के रहवासियों से जुड़े विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है। फिलहाल कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved