img-fluid

रात में सोने से पहले पीते हैं दूध? तो जान लें ये जरूर बात, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

September 16, 2026

नई दिल्ली। दूध (Milk ) सेहत के लिए काफी फायदेमंद (profitable) माना जाता है इसके साथ ही दूध प्रोटीन और कैल्शियम का भी काफी अच्छा सोर्स होता है. दूध में विटामिन ए, बी2 और बी12 (Vitamin A, B2 and B12) होता है, लेकिन कुछ लोगों को दूध पीने के बाद कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसा लेक्टॉस इंटॉलरेंस के कारण होता है. लेक्टॉस इंटॉलरेंस पाचन संबंधी (digestive) विकार होता है. लेक्टॉस डेयरी उत्पादों में पाया जाने वाला एक मुख्य यौगिक होता है.


  • आम तौर पर कहा जाता है कि सोने से पहले गर्म दूध पीने से नींद अच्छी आती है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपको रात में सोने से पहले दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

    कैलिफोर्निया स्थित गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर (gastroenterologist doctor) पलानीअप्पन मणिक्कम ,ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में धीरे-धीरे लैक्टेज एंजाइम (lactase enzyme) की कमी होने लगती है जिस कारण उनका शरीर दूध को पचा पाने में असमर्थ होने लगता है.

    वीडियो में उन्होंने बताया, हमारी छोटी आंत में लैक्टेज एंजाइम पाया जाता है जो दूध में मौजूद लैक्टोज को छोटे-छोटे अणुओं जैसे ग्लूकोज और गैलेक्टोज में तोड़ने का काम करता है ताकि यह आसानी से अवशोषित हो सके.

    30 साल की उम्र के आसपास, हमारी छोटी आंत में लैक्टेज एंजाइम का उत्पादन काफी कम होने लगता है. लैक्टेज एंजाइम के बिना, दूध सीधे ही बड़ी आंत में पहुंच जाता है और इसमें मौजूद बैक्टीरिया से अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है. इसका असर आपके पेट की चर्बी पर होगा.

    उन्होंने कहा कि लोगों को सोने से ठीक पहले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपको पाचन सबंधी कोई परेशानी नहीं भी है तो भी आपको सोने से ठीक पहले दूध नहीं पीना चाहिए. इससे बीमारियां आपके पेट के आसपास घूमती रहती हैं. हालांकि दूध में ट्रिप्टोफैन होता है जो “अच्छी नींद के लिए मेलाटोनिन को बढ़ावा देने” के लिए सेरोटोनिन रिलीज करता है.

    डॉ पलानीअप्पन ने बताया कि आपको खाना खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. सोने से ठीक पहले दूध का सेवन करने से आपका इंसुलिन लेवल बढ़ सकता है क्योंकि दूध में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जो सरकेडियन रिदम (बॉडी क्लॉक) को डिस्टर्ब करता है. अगर आपको रात में दूध पीना पसंद है तो कोशिश करें कि सोने से 2 से 3 घंटे पहले इसका सेवन करें.

    दूध में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं तो हमारी बोन हेल्थ और दिल के स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं , साथ ही दूध पीने से कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है. अगर किसी व्यक्ति को दूध से कोई एलर्जी नहीं है तो आप सोने से कुछ घंटे पहले दूध का सेवन कर सकते हैं.

    Share:

  • 50 की उम्र में जवान रहना चाहते हैं तो खाएं चे चीजें

    Wed Sep 16 , 2026
    नई दिल्‍ली। उम्र बढ़ना एक नैचुरल प्रक्रिया (natural process) है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। जाहिर है 40 और 50 के दशक में भी सभी लोगों के चहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। त्वचा में झुर्रियां, बालों का सफेद होना, बार-बार बीमार पड़ना, कम दिखाई देना, यह ऐसे लक्षण हैं, जो इस उम्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved