img-fluid

50 की उम्र में जवान रहना चाहते हैं तो खाएं चे चीजें

September 16, 2026

नई दिल्‍ली। उम्र बढ़ना एक नैचुरल प्रक्रिया (natural process) है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। जाहिर है 40 और 50 के दशक में भी सभी लोगों के चहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। त्वचा में झुर्रियां, बालों का सफेद होना, बार-बार बीमार पड़ना, कम दिखाई देना, यह ऐसे लक्षण हैं, जो इस उम्र में दिखाई देने लगते हैं। आजकल की सुस्त जीवनशैली (lifestyle) और खराब खान-पान के चलते सिर्फ बड़े लोग ही नहीं बल्कि युवा भी समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों का शिकार हो रहे हैं।

अगर आप बुढ़ापे के लक्षणों को समय से पहले आने से रोकना चाहते हैं और उम्र की इस दहलीज पर भी युवा दिखना चाहते हैं, तो आपको कुछ एंटी-ऐजिंग फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। फेमस न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा आपको बढ़ती उम्र को रोक देने वाले ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रही हैं।

पपीता- पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो उम्र बढ़ने वाले लक्षणों को रोकने में सहायक है। यह फल लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने की ताकत रखता है।

[relopst]
अनार- अनार में पुनिकालगिन्स नामक एक यौगिक भी होता है, जो त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा कर सकता है। आप रोजाना अनार का जूस पी सकते हैं।

दही- दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आपकी आंत में अच्छे बैक्टीरिया को पैदा करने में मदद करते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को सुंदर और मजबूत बनाने का काम करते हैं। राइबोफ्लेविन या विटामिन बी 12 से भरपूर दही त्वचा को चमकदार और हाइड्रेटेड रखता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां- हरी पत्तेदार सब्जियों में क्लोरोफिल पाया जाता है, त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और चेहरे पर मौजूद बुढ़ापे के लक्षणों को कम करता है। इनमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बेहतर त्वचा के लिए जरूरी हैं।

टमाटर- टमाटर में हाई मात्रा में लाइकोपीन होता है जो त्वचा को सन डैमेज से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा टमाटर विटामिन सी का एक बढ़िया स्रोत है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है।

Share:

  • टाइफॉयड के बुखार में कैसे करें रिकवरी, जानें किन चीजों के सेवन से मिलेगा लाभ

    Wed Sep 16 , 2026
    नई दिल्‍ली । टाइफॉयड का जानलेवा बुखार (Typhoid Fever) साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के संक्रमण से होता है। इस बीमारी से शरीर में खून की कमी होने लगती और हमारा इम्यून सिस्टम और लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है। इसमें तेज बुखार से इंसान का बदन तपने लगता है। कई बार डायरिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved