
नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत में गिरावट के बाद तेजी का सिलसिला जारी है। कारोबार की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। इसके बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड का भाव 2.94 डॉलर यानी 3.63 फीसदी उछलकर 83.92 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 2.07 डॉलर यानी 2.67 फीसदी की तेजी के साथ 79.56 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, देश में पिछले 214 दिनों से पेट्रोल-डीजल दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved