
मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। उन पर भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया, भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया, शिकायतकर्ता आशीष सालस्कर दक्षिण मुंबई में भाजपा का एक स्थानीय पदाधिकारी है। वह एमएलसी प्रसाद लाड के जनसंपर्क कार्यालय का हिस्सा हैं।
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने फेसबुक पर लाड के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं। चार दिसंबर को इस पोस्ट के बाद लाड और उनकी मां के खिलाफ कई अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved