img-fluid

MBA छात्रा ने यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से लगाई छलांग

October 31, 2026

नई दिल्ली: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी (Poornima University) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां MBA सेकंड ईयर की 23 वर्षीय छात्रा यशस्वी रोहिल्ला ने यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी. इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी फैल गई. घटना से पहले की छात्रा की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं.

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले तक यशस्वी अपने दोस्तों के साथ सामान्य तरीके से बातचीत कर रही थी. इसके बाद वह क्लासरूम से बाहर निकली और यूनिवर्सिटी की छत पर पहुंच गई. सीसीटीवी फुटेज में उसे क्लासरूम से निकलते, छत पर जाते और छठी मंजिल की दीवार पर बैठते हुए देखा जा सकता है.

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर राकेश गुप्ता के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे MBA सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी. परीक्षा शुरू होने से पहले यशस्वी को एक फोन आया था. उस समय वह अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रही थी. इसके बाद उसने वॉशरूम जाने की बात कही और क्लास से बाहर निकल गई.


  • फोन कॉल के बाद क्लास में छोड़ा मोबाइल, छत पर पहुंची छात्रा
    राकेश गुप्ता के अनुसार, वॉशरूम से लौटने के बाद यशस्वी ने दोबारा किसी को फोन किया. इसके बाद वह अपना मोबाइल क्लासरूम में ही छोड़कर छत की तरफ चली गई. कुछ देर बाद वह यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल पर दीवार के ऊपर बैठी दिखाई दी. यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका. डीन के मुताबिक, यशस्वी पढ़ाई में काफी होशियार थी और कुछ दिन पहले ही उसका प्लेसमेंट भी हुआ था. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसके दोस्तों से बातचीत की है, लेकिन फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

    पुलिस ने बैग और मोबाइल कब्जे में लिया, कॉल डिटेल खंगाल रही टीम
    घटना की सूचना मिलते ही शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्रा का बैग और मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है. पुलिस फोन कॉल डिटेल और दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है. हालांकि, घटना की वजह को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है. सीसीटीवी फुटेज और छात्रा के मोबाइल से मिलने वाली जानकारी जांच में अहम हो सकती है.

    Share:

  • MP राज्यसभा उपचुनाव में अनोखा उम्मीदवार, 10 राज्यों में 50 से ज्यादा चुनाव लड़ चुके ‘कांते सयन्ना’ ने भी लिया फॉर्म

    Sat Oct 31 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha by-election) की सुगबुगाहट के बीच एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। देश भर में अपने अनोखे अंदाज में चुनाव लड़ने के लिए पहचाने जाने वाले कांते सयन्ना (Kante Sayanna) ने भी अब मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए फॉर्म ले लिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved