img-fluid

अजा के पदाधिकारियों को कल सीएम ने भोपाल बुलाया

January 12, 2023

चुनाव को लेकर सौंपे जााएंगे अजा मोर्चा के पदाधिकारियों को काम
इंदौर।  कल सुबह 10 बजे से भोपाल (bhopal) में मुख्यमंत्री (chief minister) निवास पर अनुसूचित जाति (scheduled caste)  के नेताओं का जमावड़ा रहेगा। चुनाव (election) के पहले मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के अजा मोर्चा के पदाधिकारियों से बात करके उन्हें आगामी कार्यक्रम सौंपेंगे।


चुनावी साल में बड़ी बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद उन्हें जिलास्तर पर उतारने का काम पार्टी को करना है। चूंकि इस साल चुनाव भी हैं, इसलिए पार्टी अभी से ही हर मोर्चे को काम का बंटवारा करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कल भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, मंडल अध्यक्ष तथा महामंत्री मौजूद रहेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित महामंत्री उपस्थित रहेंगे।

Share:

  • भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुआ गश्ती जहाज कमला देवी, भारत में हुआ है डिजाइन और निर्माण

    Thu Jan 12 , 2023
    कोलकाता। भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) को गुरुवार को नया स्वदेशी गश्ती जहाज ‘कमला देवी’ मिल गया। यहां जीआरएसई शिपयार्ड में आयोजित कार्यक्रम में कोस्ट गार्ड के महानिदेशक (डीजी) वीरेंद्र सिंह पठानिया की मौजूदगी में इस गश्ती जहाज को बल में शामिल किया गया। जीआरएसई द्वारा इस ‘फास्ट पेट्रोल वेसल्स’ का पूरा डिजाइन और निर्माण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved