
इंदौर। पुरानी रंजिश (Old Enmity) में एक अकाउंटेंट (Accountant) पर सपना संगीता रोड (Sapna-Sangita Road) पर हमला हो गया। घायल ने हमलावरों के नाम पुलिस को बताए हैं।
जूनी इंदौर पुलिस (Juni Indore Police) ने बताया कि रितेश उर्फ गीतेश निवासी गणेश नगर भंवरकुआं की शिकायत पर राज जामौद, रोहित बबलू, रोशन और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घायल रितेश का राज से पुराना विवाद है, जिसके चलते दोनों में रंजिश थी। रितेश सपना संगीता रोड़ पर खड़ा था और राज और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। रितेश अकाउंटेंट का काम करता है। उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved