अनूपपुर (anooppur)। मकर संक्रांति का पावन पर्व दूसरे दिन रविवार को पूरे श्रद्धा व हर्षोउल्लास (faith and joy) से मनाया गया। जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक (Amarkantak) के नर्मदा सहित जिला मुख्यालय के सोन-तिपान नदी संगम पर श्रद्धालुओं (devotees) ने नदियों में आस्था की डुबकी (dip of faith) लगाई। जबकि राजेन्द्रग्राम, कोतमा, जैतहरी, राजनगर, बिजुरी सहित अन्य क्षेत्रों गुजरती नर्मदा, सोन, जुहिला, तिपान, केवई सहित अन्य नदियों के नदीघाटों पर लोगों ने स्नान कर इष्टदेवों की विशेष पूजा अर्चना की। मकर संक्राति के अवसर पर जिले के अनेक स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved