
कटनी /रीठी। शहर से तीस किलोमीटर के पास सटा हुआ एक गाँव है -परेवागार जिसकी ग्राम पंचायत है -डांग और जनपद है -रीठी जिला कटनी संभाग जबलपुर प्रान्त मध्यप्रदेश और राष्ट्र है वन्दे भारत। इस परेवागार गाँव में उपेक्षित जीवन जीने वाले अनेक परिवार बसे हैं जो रोज-रोज मधुकरी ( भीख ) मांगकर जिन्दा रहते हैं । देश में साठ साल के कथित बुरे दिन चल रहे थे तब भी परेवागार भिक्षाटन पर जिन्दा था और आज जब नौ-दस साल से अच्छे दिनों का अमृतकाल सबके सिर पर चढकर युगनिर्माण में लगा है तो भी ऐसे अमृतयुग में परेवागार भीख मांग कर जी रहा है द्य वैसे पॉलिटिकल व्यापारियों ने भिखारी जीवन की वोट वेल्यू को देखकर उनके वोटर आईडी कार्ड बनवा दिए हैं ताकि हर पांचवे साल उनका ठप्पा-ठप्पा यूज किया जा सके द्य लेकिन उनके आधार कार्ड , राशन कार्ड , समग्र आईडी नहीं बन पाए क्योंकि अब अमृतपान कर रही लोकशाही उनसे कहती है आप अपनी जन्मतिथी का प्रमाणपत्र लाओ तो ये मूल्यवान कार्ड बनेंगे अन्यथा जैसे जी रहे हो जीते रहो- अमर रहो ।
शिविर लगाएंगे :विधायक पांडे
विधायक प्रणय पांडे ने कहा कि उनकी जानकारी में यह बात आई है और शीघ्र ही परेवागार में शिविर लगवाकर उनकी समस्यायों का निदान कराने के प्रयास करेंगे, जो भी कठिनाइयाँ उनके कार्ड बनाने में आ रही हैं उनको दूर कराते हुए शासकीय योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जाएगा ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved